Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सोमवार को लक्सर क्षेत्र की पुलिस चौकी बाजार, पुलिस चौकी रायसी तथा झबरेड़ा क्षेत्र की पुलिस चौकी लखनौता के नवनिर्मित भवनों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नए चौकी भवनों का शुभारंभ किया गया। अब तक इन तीनों पुलिस चौकियों का संचालन किराए के भवनों से किया जा रहा था। नए भवनों के निर्माण से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आमजन भी अपनी समस्याएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से पुलिस के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 05.07.2026 को ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार द्वारा दुकान में छेडछाड कर दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पीडिताओ के परिजनो की लिखित तहरीर पर थाने पर पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिकाओ का मेडिकल करवाकर बाद अंकित किये गये, एवं अभियोग में नामजद आरोपी एवं जरनल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार को घटना के 12 घण्टे के भीतर ही आज दिनांक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 6.07.26 को पत्नी जाने आलम निवासी इस्लामनगर बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा थाना कलियर पर आकर सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह जियारत हेतु आई थी करीब 1:30 बजे उनका पुत्र अरसान उम्र 8 वर्ष बिना बताए कहीं चला गया है, काफी ढूंढने पर नहीं मिल पा रहा है।  सूचना पर तत्काल कलियर पुलिस द्वारा डे ऑफिसर , चेतक कर्मचारी गण , प्राइवेट टीम व ऑफिस से महिला कर्मचारीगण को तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश हेतु दरगाह क्षेत्र, नहर पटरी रिक्शा स्टैंड आदि क्षेत्र में रवाना किया गया।  कलियर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई 2026।कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए कुम्भ नगरी के प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक पैदल आवागमन के लिए पैदल मार्गों के सुधार तथा पैदल-अनुकूल फुटपाथों के विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेला-2027 के दौरान करोड़ों…

Read More

*प्रेस नोट* *विकासखंड मुख्यालय रुड़की में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर को मिला जनसमर्थन, 2214 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ* *जनसेवा पखवाड़ा में प्राप्त 18 आवेदनों का मौके पर किया गया निस्तारण, जनसेवा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई* *सरकार की प्राथमिकता है की जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वारा पर करना है राज्य मंत्री नितिन गौतम* फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 06 जुलाई, 2026। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।       बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घर घर जाकर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 6 जुलाई 2026। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने को लेकर सक्रियता से काम करने को कहा गया है। सोमवार को हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खंड विकास अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन हर हाल करना होगा। निर्देशों में विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा 20 जुलाई को सिद्ध स्रोत क्षेत्र में आयोजित प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। संगठन की ओर से ग्राम बाहर पीली इमानत, नलोवाला और गैंडीखाता में आयोजित बैठकों में किसानों को महापंचायत के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने किसानों से आह्वान किया कि वे 20 जुलाई को बड़ी संख्या में सिद्ध स्रोत पहुंचकर महापंचायत को सफल…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई 2026।आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली पावन कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा का सकुशल एवं व्यवस्थित संचालन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान आने वाले करोड़ों शिवभक्तों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।           जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां…

Read More

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी। फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 06 जुलाई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 90 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 48 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।          जनसुनवाई में भूमि विवाद, राशन कार्ड, विद्युत, पेयजल, जलनिकासी, अतिक्रमण सहित विभिन्न…

Read More