फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09/07/2026। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-1 के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के दौरान जलभराव एवं जल निकासी व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होगी। पुलियाओं के निर्माण से क्षेत्र का आधारभूत ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को लेकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-‘ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संचालन के लिए हरिद्वार नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि द्वारा जारी आदेश के अनुसार 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली परीक्षा पूर्वाह्न 9:00 बजे से 12:00 बजे तथा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जूलाई । विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के समीप काली कमली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे चार लोग मलबे में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर सर्विस के जवानों ने बिना समय गंवाए मलबे में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें एक व्यक्ति बीमार होने के साथ चलने-फिरने में असमर्थ था, जिसे टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई। बचाव अभियान का नेतृत्व…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026 । कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह गंगवार और उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ दुधियाबंद तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत नारसन विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 264 क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा…
फुरकान अंसारी। रुड़की 09/07/2026।शुरुआती बरसात की मूसलाधार बारिश ने रामपुर चुंगी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी।कल रात से भारी वर्षा के चलते रामपुर चुंगी स्थित नेशनल हाईवे पर इतना पानी भर गया कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया।जलभराव के कारण रोडवेज बसें,छोटी कारें और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए,जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।ईदगाह चौक से लेकर रामपुर चुंगी और सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर जलभराव का नजारा देखने को मिला,उधर भारी बारिश से नगर निगम का अधिकांश क्षेत्र भी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई, 2026। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल स्थित गुरुबख्श विहार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/पंजाब। इंटरनेट पर वायरल एक प्रेरणादायक घटना के अनुसार, पंजाब के एक गाँव में इंसानियत, हमदर्दी और सामाजिक एकजुटता की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। बताया गया है कि एक ग़रीब व्यक्ति के इंतकाल के बाद जब उनका जनाज़ा जनाज़ागाह पहुँचा और नमाज़-ए-जनाज़ा के लिए सफ़ें दुरुस्त हो गईं, तो इमाम साहब ने मौजूद लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि मरहूम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके पीछे बेवा पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जनाज़ागाह के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 09 जुलाई 2026।जनपद हरिद्वार में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति, सरकारी अथवा निजी संपत्ति को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 8 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड आगमन देवभूमि के लिए ईश्वर की विशेष कृपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में…

