Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने बैरागी कैंप पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद गौड़ ने आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, ओबीसी समाज के हितों तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने सदस्य सज्जाद अहमद गौड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर…

Read More

फुरकान अंसारी।हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूट्यूब के माध्यम से तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना श्यामपुर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी गई ₹4.60 लाख की रकम में से ₹4.55 लाख नकद, घटना में प्रयुक्त लग्जरी एंडेवर कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल की गई सामग्री बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की, 17 जुलाई 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी सराय ज्वालापुर, हरिद्वार की शिकायत पर रणवीर पुत्र कुंवर पाल व इस्लाम पुत्र हनीफ सहित अन्य के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली रुड़की में दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 17 जुलाई 2026। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज माटी कला बोर्ड, उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण केंद्र, रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर माटी कला से जुड़े प्रजापति समाज के कारीगरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं माटी कला से जुड़े लोगों ने मंत्रीभभ चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।           इस अवसर पर माटी कला से जुड़े कारीगरों ने कैबिनेट मंत्री को मिट्टी की उपलब्धता एवं उस पर लगे प्रतिबंध सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कारीगरों ने मिट्टी…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था।    जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 17-07-26 को उ0नि0श्री हाकम सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त मोबाइल के दौरान सूचना मिली कि ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा था ।  सूचना पर उ0नि0 हाकम सिंह मय फोर्स के ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के…

Read More

फुरकान अंसारी।  हरिद्वार।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एआरटीओ निखिल शर्मा एवं नेहा झा सहित अनेक गणमान्य…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026।आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन के सभागार में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा संबंधित राज्यों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना के तहत समन्वित एवं एकजुट होकर कार्य…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।               कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरी, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के देवी सिंह राणा, मंडल…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 17 जुलाई, 2026। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरि ने अवगत कराया है किउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित होने वाली उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग, समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा ) की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को हरिद्वार नगर क्षेत्रान्तर्गत 8 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 9:00 बजे से 12:00 बजे तथा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जायेगी। आयोजित परीक्षा हरिद्वार नगर क्षेत्र में *परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार हॉल नंबर 1,2,3,4,5, पन्नालाल भल्ला म्युनिस्पल इंटर कॉलेज, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज मायापुर, शिक्षा मंदिर…

Read More