(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11 मई 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गौवंशों को कटने से पहले सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मौके से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने तत्काल…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11/05/2026। उत्तराखण्ड में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान एवं अवैध प्लॉटिंग के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार कचहरी चौक से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी”, “क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करो “, “खनन माफिया मुर्दाबाद” के नारे लगाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने संबोधित करते…
(फुरकान अंसारी) देहरादून, 11 मई 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। …
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026। सिडकुल स्थित लकजर कंपनी के मजदूर सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच सहायक श्रम आयुक्त की मौजूदगी में वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की सभी मांगों को मान लिया गया। इसके बाद समझौते के आधार पर हड़ताल समाप्त कर दी गई। समझौते के उपरांत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर युवा नेता वरुण बालियान के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने समझौते पर आपत्ति जताते हुए कहा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुमन देवी,ज्योति देवी एवं राजन देवी निवासी ग्राम लालढांग की भूमि जिसका खसरा नं…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक Bahadrabad के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 61/26 में वांछित आरोपी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेशनल हाईवे स्थित शंकराचार्य चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनाए गए तथा भविष्य में बिना हेलमेट वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त किए गए रेट्रो साइलेंसर एवं प्रेशर हार्न का नियमानुसार विनिष्टीकरण (नष्टिकरण) भी किया गया। पुलिस ने आमजन को संदेश…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले 2 चालक गिरफ्तार,“ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के दौरान दो वाहन सीज, चालकों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11 मई 2026।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग और “ड्रिंक एंड ड्राइव” के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार पुलिस के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने किशोरी के दोस्त ऋतिक समेत अन्य महिला व पुरुष मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी स्थित मान्यवर वाली गली निवासी परिजनों ने कोतवाली ज्वालापुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती 8 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कनखल पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराकर विभिन्न वारदातों को अंजाम दिलाने में मदद करते थे। पुलिस का दावा है कि गैंग का नेटवर्क भूपतवाला, ज्वालापुर, कनखल, पथरी और लक्सर तक फैला हुआ था, जिसे अब ध्वस्त किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।…

