फुरकान अंसारी। हरिद्वार । लम्बे समय से विभिन्न विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में रहे नेशनल इंटर कॉलेज, धनौरी का एक और मामला अब प्रशासनिक और कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने अपनी पूर्व एक महिला शिक्षिका को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना विभागीय जांच के नाम पर निशाना बनाया। मामले में महिला शिक्षिका ने विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत के कानूनी मार्गदर्शन में उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई के कुछ ही घंटों बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। विभाग ने…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में *जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)* द्वारा आज रुड़की में जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ विशाल *मशाल जुलूस* बी.एस.एम. चौक से नगर निगम चौक, रुड़की तक निकाला जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने छात्रों के साथ किये व्यवहार को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और बेटियों पर जो बर्बरता हुई है वह शर्मनाक है। यह…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना क्षेत्र के एसपीओ, सीएलजी सदस्यों तथा होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसपीओ एवं सीएलजी सदस्यों से कांवड़ मेले के दौरान पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों एवं चौराहों पर सतर्कतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया। साथ ही कांवड़ मेले के दौरान संभावित समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई 2026।जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे विकास खंड खानपुर के सभागार में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला एवं विकासखंड स्तरीय…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 24 जुलाई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 24 जुलाई 2026। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी प्रभावी रूप से संचालित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, महिला…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 23.07.2026 को महापौर, नगर निगम रुड़की श्रीमती अनिता अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) मनोज कुमार, अपर यातायात उपनिरीक्षक (Add. TSI) प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल लवकेश मौर्य ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने यह संदेश दिया कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।8/7/26 को एक महिला द्वारा थाना पथरी पर विपक्षियों के खिलाफ मारपीट, बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने व कान के कुंडल लूटने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहकीकात में जुटी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन एक आरोपी तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे फरार आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया। तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 23/7/2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते…
फुरकान अंसारी रुड़की।महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में गत दिवस जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित बल प्रयोग के विरोध में उप-जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।ज्ञापन से पूर्व पुरानी कचहरी स्थित उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर घटना के विरोध में नारेबाजी की।इस दौरान अपने संबोधन में महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि गत दिवस नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर हजारों बेरोजगार छात्र व छात्राओं द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षा पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 जुलाई 2026। पतंजलि योगपीठ के निकट सुरक्षा एनक्लेव, अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के समयबद्ध एवं स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पतंजलि योगपीठ के समीप स्थित संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। …

