(फुरकान अंसारी)17/05/2026। हरिद्वार के ग्राम सराय में रविवार को हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब का विधिवत उद्घाटन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और सामाजिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने, निष्पक्ष समाचारों को बढ़ावा देने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 17 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी)17/05/2026। लक्सर। हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो भी अपलोड करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को रायसी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि…
(फुरकान अंसारी) 17/05/206। रुड़की। सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध असलाह के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने शनिवार को सर्विस…
(फुरकान अंसारी)17/052026। हरिद्वार।गर्मी शुरू होते ही तरबूज की आमद शुरू हो गई है।गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा है जाने वाला फल है,किन्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है,इसलिए इसे गलत चीजों के साथ खाने से पेट खराब,गैस और फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है,ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि तरबूज खाने के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।तरबूज खाने…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 17 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,17 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से आरोपी सालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली…
अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। (फुरकान अंसारी)16/05/2026। मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। …
(फुरकान अंसारी)16/05/2026। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,16/05/2026।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल को लेकर औद्योगिक इकाइयों में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व…

