फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रील/वीडियो बनाकर प्रसारित करने तथा माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा तमंचे के साथ वीडियो अपलोड किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो की जांच एवं तस्दीक के दौरान युवक की पहचान अरकान पुत्र अरशद, निवासी जबरदस्तपुर जौरासी, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उप निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लंढौरा-मंगलौर रोड से दबोचा।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम मे 

1. उप निरीक्षक नवीन चौहान

2. ⁠हेड कांस्टेबल शूरवीर

3. ⁠कांस्टेबल रघुवीर।

Share.
Leave A Reply