फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।जनपद उधम सिंह नगर में दिनांक 17.08.2026 से 19.08.2026 तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस कुश्ती कलस्टर (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती) प्रतियोगिता 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद हरिद्वार पुलिस की टीम ने विभिन्न इवेंट में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

ट्रॉफी लेकर पुलिस कार्यालय हरिद्वार पहुंचे टीम के सदस्यों एवं कोचिंग स्टॉफ से मुलाकात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी को प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारियां पुख्ता करने की नसीहत देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया तथा मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को टीम के सदस्यों को जरुरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

*विभिन्न इवेंट में जीते गए पदकों का विवरण-*

महिला कुश्ती-
1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम
2-कां. कविता बुटोला-68 किलो भार वर्ग- प्रथम।
3-कां. भारती रावत-72 किलो भार वर्ग- प्रथम
4-कां. रजनी बिष्ट-76 किलो भार वर्ग- प्रथम

आर्म रेस्लिंग-
1-कां. पूजा भट्ट-56 किलो भार वर्ग- प्रथम
2-कां. भारती रावत-70 किलो भार वर्ग- प्रथम
3-कां. कविता बुटोला-70+ किलो भार वर्ग- द्वितीय
4-कां. रजनी बिष्ट-76+ किलो भार वर्ग- द्वितीय

बॉडी बिल्डिंग-
1-कां. पूजा भट्ट-59 किलो भार वर्ग- प्रथम

Share.
Leave A Reply