फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक 15.08.2026 को बैरागी कैम्प कनखल से उसकी पत्नी के गले से चैन छीन ली और और मौके से भाग गए। शिकायत के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 246/26 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया।
*घटना का खुलासा*
उक्त घटना के अनावरण हेतु एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार कोतवाली कनखल मे गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र सक्रिय कर इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस कलेक्ट किए तथा लगातार मेहनत के बाद दिनाक 23.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 युवकों को जियापोता के पास से लूटी गयी चेन के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पूर्व में कई बार जेल जाने की जानकारी मिली है जिस आधार पर अपराधिक इतिहास संबंधी डाटा जुटाया जा रहा है।
पुलिस टीम में
1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं
4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान
6- अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
7- का0 उमेद सिहं
8- का0 सतेन्द्र रावत
9- का0 भूपेन्द्र सिंह
10- का0 विशन चौहान
11- का0 जितेन्द्र राणा
सर्विलांस टीम में
1- Ins नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- का0 वसीम शामिल रहे।


