फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।आज दिनांक 22-08-2026 को सोनू पुत्र अजव सिंह, निवासी मिर्जापुर, करनपुर, थाना कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा आपातकालीन सेवा 112 पर फायरिंग होने की झूठी सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली खानपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई तथा सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट में ₹5,000 का चालान करते हुए भविष्य के लिए हिदायत दी गईl


