फुरकान अंसारी।

रुड़की, 18 अगस्त। पिरान कलियर मेला क्षेत्र में मंगलवार देर रात दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से मेला क्षेत्र में तैनात तीन फायर यूनिटों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

 

फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की स्थिति को देखते हुए मंगलौर से भी दमकल वाहन को घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर यूनिटों की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply