फुरकान अंसारी।

देहरादून, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की ओर से विधानसभा सहसपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ोवाला पुल से दून वेडिंग पॉइंट, सहसपुर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

क्षेत्रवासियों ने भी तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के माध्यम से आपसी भाईचारे, एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं में देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सहसपुर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply