फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। भीम आर्मी ज्वालापुर इकाई के पदाधिकारियों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। भीम आर्मी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
संगठन के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के नेतृत्व में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान राशिद अली, आशीष, दीपक राठोर, दिल नवाज उर्फ पाला, समीर, सरफराज सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


