फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। दिनांक 29.7.2026 को थाना कोतवाली मंगलौर पर रोहतक हरियाणा निवासी कांवड़िए रोहित मल्होत्रा ने आकर अवगत कराया की उसका मोबाइल फोन रुड़की-मंगलौर के बीच में कहीं गुम हो गया है जिसमें कि उक्त कांवड़िए के अकाउंट संबंधी सभी डिटेल, घर वालों के नंबर तथा ऑनलाइन गूगल पे, फोन पे की सुविधा भी थी। मोबाइल खोने व नगदी न होने की वजह से खाने पीने का सामान खरीदने में हो रही दिक्कत के कारण रोहित काफी परेशान था।

 

घर से दूर हरिद्वार पहुंचे कांवड़िए की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली मंगलोर पुलिस ने उसके खाने का प्रबंध किया तथा विभिन्न प्रयास कर रुड़की क्षेत्र में लोकेशन प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति से वार्ता की गई तथा कांवड़िया का मोबाइल 14 घंटे में ढूंढकर उसके सुपुर्द किया। करीब 40000/- कीमत के मोबाइल फोन के सकुशल मिलने पर रोहित ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply