फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 28 जुलाई। गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित निर्माण के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा कर देगा। उन्होंने मांग की कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कृषि भूमि के बजाय किसी वैकल्पिक मार्ग से कराया जाए, ताकि किसानों की खेती और आजीविका सुरक्षित रह सके।
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान कल्याण चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह, प्रमील कुमार, सुशील कुमार, लवी चौधरी, नत्थू प्रधान, पुष्पेंद्र चौधरी, नफीस अंसारी, संदीप चौधरी, दीपेंद्र कुमार, विशेष कुमार, शुभम कुमार, पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


