फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 26 जुलाई। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय अमित वालिया की स्मृति में रविवार को रामलीला भवन, पुरानी बैल मंडी, अंबेडकर पार्क के निकट, जगजीतपुर में चौथे विशाल स्वैच्छिक रक्तदान, निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
शिविर में कुल 150 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 134 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया। आयोजन के संयोजक कमल राजपूत ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर को क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष इस शिविर को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन माँ गंगे ब्लड बैंक, एस.आर. मेडिसिटी, जगजीतपुर के सहयोग से किया गया, जबकि नेत्रधाम की विशेषज्ञ टीम ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। वहीं HEALIC Hospital की ओर से रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन, लंबाई, ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय अमित वालिया समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन गया है।
कार्यक्रम में विपिन शर्मा, लव शर्मा, लोकेश पाल, चंदन सैनी, विवेक चौहान, नागेंद्र राणा, नीतीश वालिया, प्रधान आशीष वालिया, रवि सैनी, मुकुल चौधरी, कुलदीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में चंदन सैनी, लोकेश पाल, राघव, उमेश वर्मन, अजित कुमार, दीपक, ईशान गोयल, गुरनाम सिंह, आकाश, प्रवेश, गौरव, अनिल कुमार, सार्थक, मनोज कुमार, सागर, नीतीश चौधरी, कुलदीप सिंह, संजय कश्यप, सचिन, संदीप धीमान, गोपाल अरोरा, गौरव वालिया, शुभम, विवेक, राजेश, हिमांशु, मोहित, आर्यन, अंकित, आलोक, संजय गर्ग, मुकुल चौधरी, विकास, रवि सैनी, असीम वालिया, रजत राजपूत, निकिता गोयल, विशाल वालिया, कमल राजपूत, कार्तिक राजपूत, मनीष भट्ट, रमीज, वीरेंद्र, प्रीतम, विनीत, लक्ष्य, गुलाब सिंह, रिया और डोली सहित कुल 102 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीमों, सहयोगी संस्थाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


