फुरकान अंसारी।

रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को रावली महदूद, ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल निवासी लव कुमार पुत्र शिवकुमार की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 316/2026 दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन रूपा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया तथा उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

मामले में आकाश, विक्रम, विक्की, विकास, अमित, रोबिन सहित अन्य नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 26 जुलाई 2026 को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पवार

हेड कांस्टेबल रजत

कांस्टेबल अनिल।

Share.
Leave A Reply