फुरकान अंसारी।

  हरिद्वार,21/07/2026 । पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 

 दिनांक 20/07/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर को मोहल्ला पावधोई से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क के साथ किया गया गिरफ्तार।

 

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 521/2026 धारा 60 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में शामिल 

1-कांस्टेबल नरेन्द्र राणा 

2-कांस्टेबल रवि चौहान की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply