फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 16 जुलाई। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹43,550 नकद, सट्टा पर्चियां, एक पेन तथा 118 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर भारत गैस एजेंसी के पास नहर पटरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चारों आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में आशीष गिरी निवासी राजलोक कॉलोनी, नईम हुसैन निवासी तेलियान, नईम खान तथा तस्लीम निवासी मोहल्ला पावधोई, ज्वालापुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 505/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भंडारी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण कोटनाल, कांस्टेबल हुकुम सिंह एवं कांस्टेबल रवि चौहान शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply