फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिह के निर्देश पर एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा आज एसपी सिटी कार्यालय में नगर क्षेत्र के सभी विवेचकों का ओआर लिया गया। इस दौरान श्री अभय सिंह द्वारा मुकदमों के गुण दोष के आधार पर निश्चित समयावधि के भीतर निस्तारण करने पर जोर दिया ताकी जांच/विवचना का निष्कर्ष ठोस तरीके से व समय से न्यायालय तक पहुंचे तथा पीड़ित पक्ष को समय से न्याय मिल पाए।


