फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रतिदिन संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग किए जाने हेतु आदेश दिए गए हैं आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा प्रतिदिन चेकिंग हेतु टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थान पर चेकिंग हेतु मामूर किया जाता है।
तथा स्थान बदलकर चैकिंग किए जाने की हिदायत दी जाती है दिनांक 30.06.026 को कस्बा मंगलौर क्षेत्र में मामूर टीम द्वारा सावेज उर्फ पिन्टू पुत्र शाहिद निवासी मौ0 किला कस्बा व कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को दौराने चेकिंग संदिग्ध होने पर चेक किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम
1- हे0का0 अमित शर्मा
2- का0 उत्तम सिंह।


