फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 28 जून 2026।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

     इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय में पंजीकृत सांस्कृतिक दल कला कुलम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को रुड़की क्षेत्र के रामपुर चुंगी तथा पिरान कलियर में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

              नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समयबद्ध तरीके से बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही विवरण के साथ दर्ज हो सके।

जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply