फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक सेवकों पर हमला करने और जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500 के 105 जाली नोट, लोहे की रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जून 2026 को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पांच व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि आरोपियों ने वन कर्मियों का मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया और बाद में उसे नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वन आरक्षियों को घायल भी कर दिया।

घटना के संबंध में थाना श्यामपुर में मुकदमा संख्या 69/2026 संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं और लगातार की गई निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सियाज कार संख्या DL-5CN-2968 की तलाशी ली, जिसमें से ₹500 मूल्य वर्ग के कुल 105 जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा वाहन से लोहे की रॉड, छह ए-4 साइज की पेपर शीट तथा एक एटीएम कार्ड और उसकी बुकलेट भी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नकली नोट तैयार करने और उन्हें बाजार में चलाने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

सुश्री अवनी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी थाना श्यामपुर

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत

उपनिरीक्षक मोहन कठैत

मुख्य आरक्षी रचना पठानिया

सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़

कांस्टेबल संदीप पुंडीर

होमगार्ड अंकित रावत।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Share.
Leave A Reply