लोकेश कुमार पत्रकार 

लक्सर। लक्सर विधानसभा की राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। लक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सैनी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लक्सर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अब लक्सर की जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर विकास चाहिए।

 

प्रवीण सैनी ने कहा कि वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से वह किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याओं को उठाते रहे हैं। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सिंचाई और बाढ़ जैसी समस्याएं आज भी गंभीर बनी हुई हैं, लेकिन उनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद जनता की समस्याओं को भूल जाते हैं। ऐसे में अब लक्सर की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

 

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने उनके निर्णय का समर्थन करते हुए इसे लक्सर के विकास और जनहित की लड़ाई बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 

प्रवीण सैनी की इस घोषणा के बाद लक्सर विधानसभा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें 2027 के चुनावी समीकरणों पर टिकी हैं।

Share.
Leave A Reply