लोकेश कुमार पत्रकार
लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव में एक किसान ने कुछ लोगों पर उसकी जमीन में खड़ी गन्ने व चरी की फसल को जोतकर नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दाबकी कला निवासी सतीश कुमार पुत्र कलीराम ने पुलिस को दी तहरीर दे कर बताया कि खसरा नंबर 36 में उसकी साढ़े पांच बीघा जमीन है, जिस पर वह लंबे समय से काबिज होकर खेती कर रहा है। उसकी जमीन में गन्ने और चरी की फसल खड़ी थी। पीड़ित ने बताया कि इसी खसरा नंबर 36 में उसके भाई सतीश का आरोप है कि उसकी जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है, इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। जब उसने आरोपियों से फसल जोतने का कारण पूछा तो उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी कि ज्यादा बोलने पर जान से मार देंगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मौके से चले गए।
पुलिस ने सतीश की तहरीर पर आदित्य, राहुल, विनोद निवासी दाबकी कला तथा मुकेश पुत्र मघसिंह निवासी अव्दिपुर, हाल निवासी गोरधनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोष्यारी ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर चार आरोपियों आदित्य, राहुल, विनोद और मुकेश के खिलाफ़ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,मामले की जांच की जा रही है।


