फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,19/06/2026।उत्तराखंड में पशु क्रूरता एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र, रोशनाबाद हरिद्वार एवं थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

दिनांक 18.06.2026 को गोवंश संरक्षण दल की टीम द्वारा ग्राम मरगूबपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से 60 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस, 04 पशुखुर, कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा ₹13,850 नकद बरामद किए गए।

 

बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 271, 325 बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ठ) के अंतर्गत थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस/संयुक्त टीम*

1. उपनिरीक्षक शरद सिंह

2. ⁠कांस्टेबल 1306 राजेंद्र

3. ⁠कांस्टेबल 28 प्रवीण कुमार

4. ⁠कांस्टेबल 167 पूरन दानू

5. ⁠महिला कांस्टेबल 129 लखमीरी

(उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र, रोशनाबाद हरिद्वार)

Share.
Leave A Reply