फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर सरेआम हो-हल्ला एवं हुड़दंग कर आमजन की शांति भंग की जा रही थी, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके न मानने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पुलिस टीम*

1. हेड कांस्टेबल संजय तोमर

2. ⁠कांस्टेबल सुनील कुमार।

Share.
Leave A Reply