फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 28 अक्टूबर। हरिद्वार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 600 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 480 स्पैसमोर (Spasmore) और 120 स्पैसकोर-वॉन (Spascore-Von) कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

इसी अभियान के तहत 27 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में एलआईसी बिल्डिंग के पीछे से आरोपी, निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 600 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 731/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल अंकुर चौधरी शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply