फुरकान अंसारी।
शिवालिक नगर,12/06/2026। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड नंबर-1 स्थित H-103 एवं H-175 पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण स्थल भी हैं।
राजीव शर्मा ने कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पार्कों में हरित क्षेत्र का विकास, बैठने की बेहतर व्यवस्था, आकर्षक सौंदर्यीकरण, ओपन जिम के उपकरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। नगर पालिका शिवालिक नगर भी नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनसहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से शिवालिक नगर को आदर्श नगर बनाने का संकल्प लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार जताया। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, दिनेश वर्मा, गरिमा सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, हरेंद्र सिंह, हरिकेश चौहान, सुरेंद्र कर्णवाल, दिनेश चौहान, बलराम नौटियाल, प्रशांत राय, वीरेंद्र बोरी, पंकज चौहान, अजय मलिक, राजेश बालियान, बिंदरपाल, गौतम पाल, सुधांशु राय, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, मंजू नौटियाल, अवधेश सिंह, पवन चौहान, बी.के. रस्तोगी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


