अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान भी किए गए।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार 08 जून 2026। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत देर शाम को लक्सर तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ लक्सर बाजार से खानपुर रोड तक सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया,इस दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा 12 लोगों के चालान करते हुए 6 हजार की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई।
इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


