फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आज दिनांक 08/06/2026 को झांसी, उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी बहनों के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रातःकाल हर की पैड़ी क्षेत्र में पूजा-अर्चना करने आती हैं। महिला के अनुसार, रवि चौहान नामक एक व्यक्ति प्रतिदिन उनके साथ अभद्र टिप्पणियां करता था।
आज भी उक्त व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहे जाने पर पीड़ित पक्ष ने विरोध करते हुए उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
महिलाओं से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 289/2026, धारा 115(2), 352, 74 एवं 79 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


