जनपद में तैनात हैं 1715 बूथ लेवल ऑफिसर।

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 08 जून 2026।जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि आज 8 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज हेतु मुख्य निर्वाचक अधिकारी उत्तराखंड के आदेशों के क्रम में हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर जनपद के सभी 1715 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु उक्त धनराशि का भुगतान उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे इसके बाद भरे हुए गणना फॉर्म्स को बीएलओ द्वारा ऐप के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में BLO को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Share.
Leave A Reply