फुरकान अंसारी।

हरिद्वार 08 जून 2026। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

      बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

         उन्होंने बताया गया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक किया गया है, जबकि आज 08 जून से बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है जो 07 जुलाई तक चलेगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरांत 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

       बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में इस पुनरीक्षण कार्य हेतु 11 ईआरओ, 64 एईआरओ तथा 1715 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जाएगा, साथ ही पात्र नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

        बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वह बीएलए-2 के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा सके जिससे जनपद में शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

        उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

           उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि जिन विधानसभा मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र ही बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द करें तथा इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

           उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

          बैठक में विधायक कलियर फुरकान अहमद जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा लव शशर्मा जिला महामंत्री भाजपा हीरा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल जिला कार्यालय प्रभारी नकली सिंह सैन, राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस रुड़की, फारुख प्रधान कांग्रेस बालेश्वर सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, चंद्रपाल सिंह कांग्रेस राजीव गर्ग सीपीएम, मदनपाल जिला अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धनपाल सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply