फुरकान अंसारी ।
हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर हो-हल्ला और हुड़दंग कर आमजन की परेशानी का कारण बन रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना 07.06.2026 की है, जब राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उनके व्यवहार का विरोध किया तथा क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल
1. अ0उ0नि0 अनिल सैनी
2. हे0का0 विनोद चौहान
3. का0 हरिराज रहें।


