फुरकान अंसारी।

हरिद्वार 01 जून 2026।आज प्रातः लगभग 7:30 बजे बस सं0-AR-O6-C-0963 भूपतवाला से हरिद्वार की तरफ आ रही थी। बस में जनपद नगौरा राजस्थान के 45 यात्री सवार थे,सप्तऋषि के पास हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना के तत्काल बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेला अस्पताल हरिद्वार लाया गया। उप जिलाधिकारी, हरिद्वार योगेश मेहरा घायलों को देखने मेला चिकित्सालय पहुंचकर ,घायलों यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थायें बनायी गयी तथा अन्य सुविधाओं का पर्यवेक्षण किया गया।
इस दुर्घटना में श्रीमती पुष्पकंवर पत्नी भंवर सिंह निवासी रातगां थाना रोन जिला नगौर राजस्थान उम्र 50 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा 37 अन्य घायल हुये। घायलों में 29 महिला, 06 पुरूष व 02 बच्चे सम्मिलित है। इनमें से 03 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश हेतु रेफर किया गया है तथा शेष घायल यात्रियों का उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply