(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,21/05/2026। गर्मी के मौसम में नदी और नहरों में नहाने के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कलियर एवं कोतवाली रुड़की पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की।
पुलिस ने बताया कि तेज बहाव, गहरे पानी और असुरक्षित स्थानों पर नहाना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि खेल-खेल में बच्चे नदी और नहर के खतरनाक स्थानों तक पहुंच जाते हैं, जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल सुरक्षित एवं चिन्हित घाटों पर ही स्नान करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।”

Share.
Leave A Reply