(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार 21/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15.37 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को टिबड़ी रोड पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी आजाद के पास से 7.20 ग्राम तथा शौकीन के पास से 8.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशे की खेप उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा संख्या 256/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में 

उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल

अपर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार

कांस्टेबल अनिल कुमार

कांस्टेबल रमेश सिंह की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply