(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,16/05/2026।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल को लेकर औद्योगिक इकाइयों में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, निवेश और औद्योगिक विस्तार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जाना सराहनीय कदम है, जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शर्मा (डीजीएम-एचआर, C&S Electric Ltd.), रोहित भाटिया (OM Biotech), मनोज पुंडीर (Shree Raksha Industries), भोला सिंह (Jynity) एवं सुनील चौधरी (SSE) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भेंट औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


