(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार/लक्सर।16/05/2026।आज बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर, पुरवाला, जैतपुर सहित अन्य स्थानों से पहुंचे सैनी समाज के सम्मानित लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, सर्वसमाज के हित में उठाई जा रही आवाज़ तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान सैनी समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताते हुए कहा कि विधायक ने बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए कार्य किया है।

विधायक मोहम्मद शहजाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे आगे भी क्षेत्र और सर्वसमाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर अर्जुन सैनी (ग्राम प्रधान अकबरपुर ऊद), अनुज सैनी, सुधीर कुमार सैनी, धर्म सिंह सैनी, अश्वनी कुमार सैनी, राजेश कुमार सैनी और लोकेश कुमार सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply