(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार/नई दिल्ली,15/05/2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश हित में गाड़ियों का कम उपयोग करने और तेल बचाने के उद्देश्य से दिनांक 14 मई,दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीना बाग स्थित अपने आवास से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा की।
इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शादाब शम्स भी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकरम, सूफ़ी संवाद के प्रमुख मोहम्मद असलम, फ़हीम खान और बाबर खान आदि मौजूद रहे।
सभी नेताओं ने देशवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें और गाड़ियों का कम प्रयोग करें, ताकि देश हित में तेल की बचत हो सके, पर्यावरण सुरक्षित रहे और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले।
इस दौरान शादाब शम्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “तेल बचाओ” संदेश देशहित और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करे, तो इससे तेल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार होगा।


