(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। दिनांक 14 मई 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित कर बीएमएल मुंजल पब्लिक स्कूल, बहादराबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीएसआई मोहित रौथान, एडी टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह एवं कांस्टेबल देवेंद्र सिद्धू द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग

चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने का महत्व

यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन

सड़क पर स्वयं एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना

ट्रैफिक साइन, ट्रैफिक सिग्नल, गोल्डन ऑवर एवं गुड सेमेरिटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी

यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी वैन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में ऑडियो-वीडियो माध्यम से भी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने तथा सुरक्षित सफर अपनाने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या तपस्या मैडम द्वारा हरिद्वार यातायात पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस अभियान को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जीवन रक्षक बताया गया।

“मिशन सेफ हरिद्वार: पुलिस और जनता का हाथ, सड़क सुरक्षा के साथ”

Share.
Leave A Reply