(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,14/05/2026।देर रात फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार-दिल्ली रोड पर होटल पेसिफिक के निकट तथा ग्राम मुंडलाना, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण कई विशालकाय पेड़ मुख्य सड़क मार्ग पर गिर गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिरे हुए थे, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उड़न कटरों की सहायता से पेड़ों को टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया। इसके बाद बाधित सड़क मार्ग को वाहनों के आवागमन हेतु सुचारू रूप से शुरू कराया गया।

रात्रि के अंधेरे और खराब मौसम के बावजूद फायर यूनिट द्वारा किए गए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य की वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने खुले मन से सराहना की तथा टीम के बेहतर रिस्पॉन्स टाइम की प्रशंसा की।

Share.
Leave A Reply