(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार/रुड़की। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीते पाए गए 31 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। इस दौरान कुल ₹15,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:

वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी

उप निरीक्षक भजराम चौहान

उप निरीक्षक नवीन चौहान

उप निरीक्षक सुभाष जखमोला

उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह

हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता

हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल

हेड कांस्टेबल रजत चौधरी

कांस्टेबल अनिल शर्मा

कांस्टेबल रणवीर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply