फुरकान अंसारी संपादक।
लक्सर/हरिद्वार। जनपद में अपराध और गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
पुलिस को 28 अप्रैल 2026 को ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा।
मौके से पुलिस ने 105.5 किलो गौमांस और गौकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। साथ ही क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे गए दो जीवित गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों पशुओं की जान बचाई गई और उन्हें सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
तीन आरोपी गिरफ्तार निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार
बरामदगी
02 जीवित गौवंशीय पशु
105.5 किलो गौमांस
गौकशी में प्रयुक्त उपकरण
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
उपनिरीक्षक शरद सिंह (गौवंश संरक्षण स्क्वॉड)
उपनिरीक्षक दीपक चौधरी (कोतवाली लक्सर)
हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह
कांस्टेबल आशीष पाण्डे
कांस्टेबल बृजकिशोर
कांस्टेबल राजेन्द्र
कांस्टेबल पूरन दानू
कांस्टेबल पवन कुमार
महिला कांस्टेबल लखमीरी की कार्रवाई।


