फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र से अचानक लापता हुए 13 वर्षीय नाबालिग बालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से बालक सुरक्षित मिल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2026 को सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार ने अपने 13 वर्षीय भतीजे के लापता होने की सूचना थाना सिडकुल में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सुरागरसी-पतारसी करते हुए विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डिजिटल माध्यमों की सहायता से बालक की लोकेशन ट्रेस की।
पुलिस की अथक मेहनत के बाद गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पढ़ाई में मन न लगने और परिजनों की डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गया था।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान
उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र
हेड कांस्टेबल कुलदीप
कांस्टेबल गजेंद्र सिंह
कांस्टेबल विक्रम सिंह रहे।


