फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की छात्रा मेहरीन ने उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, मोहल्ले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। मेहरीन की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों सहित विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है।

मेहरीन ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। पूरे विद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने मेहरीन की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेहरीन ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share.
Leave A Reply