फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.04.2026 की रात्रि में थाना रानीपुर पुलिस को सेक्टर-4, BHEL क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ एवं हुड़दंग कर रहा था।
पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह उत्तेजित होकर लगातार उपद्रव करता रहा। जिस पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
बसन्त निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल
*पुलिस टीम*
1. कानि0 बीरेन्द्र जोशी
2. कानि0 गिरेन्द्र की कार्रवाई।


