फुरकान अंसारी संवाददाता।
पिरान कलियर (हरिद्वार)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गांव में आपसी गुटबाजी और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने 7 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 की रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। अगले दिन भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को ग्राम महमूदपुर में कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत 11 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से चुनावी रंजिश चली आ रही है और इनके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, गुटबाजी फैलाने या अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिरासत में लिए गए आरोपित
चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष)
महिला (40 वर्ष)
महिला (25 वर्ष)
शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष)
महिला (29 वर्ष)
महिला (50 वर्ष)
महिला (19 वर्ष)
महिला (52 वर्ष)
महिला (25 वर्ष)
तनवीर पुत्र माहिर (34 वर्ष)
दानिश पुत्र रौनक (35 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह तोमर
हेड कांस्टेबल जमशेद अली
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
कांस्टेबल प्रकाश मनराल
कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
महिला कांस्टेबल सरिता राणा
महिला होमगार्ड सर्विष्ठा
महिला होमगार्ड गीता गिरी की कार्रवाई।


