फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 05 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वादी आनंद कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर तथा वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 17/04/2026 को पुलिस ने 02 संदिग्धों को नहर पटरी, रेगुलेटर पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग के पास झाड़ियों से 03 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद कुल 05 मोटरसाइकिलों में से 02 के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शेष 03 वाहनों के संबंध में अन्य थानों/जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2), 3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला, जिला जींद (हरियाणा)

प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी, इंदिरा विकास कॉलोनी, खड़खड़ी जनपद हरिद्वार

बरामदगी

मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर क्षेत्र से संबंधित)

मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर क्षेत्र से संबंधित)

बजाज CT 100 (चेसिस नंबर: MD2B37AY7KRA80339)

हीरो स्प्लेंडर (रंग: काला-नीला, इंजन नंबर: HA10EJDHK56046)

हीरो स्प्लेंडर (रंग: नीला-काला, रजिस्ट्रेशन नंबर: UK08M7097)

पुलिस टीम में 

उप निरीक्षक मनीष भंडारी

अपर उप निरीक्षक प्रताप शर्मा

हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह

कांस्टेबल आलोक नेगी

कांस्टेबल कपिल कुमार

कांस्टेबल मनोज डोभाल की कार्रवाई।

यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।

Share.
Leave A Reply