फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार 18 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।        जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

        परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 17 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में गली नंबर 06 सीसी रोड 4.5 मीटर, बिट्यूमिनस मकादम (bituminous macadam ) वर्क बी टी रोड 200 मीटर,

पीपल वाली गली सीसी रोड 20 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 224.50 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत  द्वारका विहार पावर ब्लॉक 24 मीटर, गणपति विहार सीसी रोड 20 मीटर,राजा गार्डन पावर ब्लॉक 37 मीटर, गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 111 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।

          उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Share.
Leave A Reply